Sunday, April 18, 2010

Mr. DM plz do something

i next reporter
KANPUR (16 April) :
भीषण धूप और चिलचिलाती गर्मी से जहां स्कूली बच्चे बीमार पड़ रहे हैं. वहीं पैरेंट्स को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद स्कूलों की टाइमिंग जस की तस है. स्कूलों की इसी मनमानी से तंग आकर पैरेंट्स ने डीएम से हस्तक्षेप कर स्कूल टाइमिंग में बदलाव की अपील की है.
स्कूलों की मनमानी
सर पद्मपत सिंघानिया में पढ़ने वाले बच्चे के फादर आरसी भट्ट के मुताबिक दोपहर दो बजे घर वापसी के दौरान बच्चों की हालत खराब हो जाती है. मर्सी मेमोरियल की एक स्टूडेंट की मदर सुनीता ने बताया कि दोपहर को घर लौटते वक्त कभी-कभी कनवेंस नहीं मिलता. जिससे ज्यादा परेशानी होती है. किरन और सुधाकर के अनुसार दोपहर को बिजली कटौती के चलते बच्चों की हालत खराब हो जाती है. अगर डीएम ऑर्डर करें तो स्कूल की टाइमिंग चेंज हो सकता है.
डीएम से मिले
उधर, आइडियल पैरेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने फ्राइडे को डीएम अमृत अभिजात से मुलाकात कर स्कूल टाइमिंग में बदलाव की गुहार लगाई. एसोसिएशन के महामंत्री उमंग अग्रवाल ने कहा कि सभी स्कूलों को दोपहर दो बजे तक छुट्टी कर देनी चाहिए. जिससे बच्चे समय पर घर वापस आ जाएं. अगर प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाएगा, तो हम अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजकर उनकी जान जोखिम में नहीं डालेंगे. एसोसिएशन ने डीएम से स्कूलों के मनमानी फीस वसूली के मुद्दे को भी पुरजोर तरीके से उठाया.

No comments:

Post a Comment